शोक समाचार: मुंगेली के जाने-माने शिक्षक विनोद देवांगन का 52 वर्ष की आयु में निधन, नगर में शोक की लहर,,

शोक समाचार: मुंगेली के जाने-माने शिक्षक विनोद देवांगन का 52 वर्ष की आयु में निधन, नगर में शोक की लहर,,
नीलकमल सिंह ठाकुर
मुंगेली- नगर के शिक्षा जगत के लिए एक दुःखद खबर सामने आई है। मुंगेली के जाने-माने, सरल एवं मिलनसार व्यक्तित्व के धनी शिक्षक श्री विनोद देवांगन का 52 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पूरे नगर में शोक की लहर व्याप्त है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, श्री विनोद देवांगन पिछले एक माह से अस्वस्थ चल रहे थे। स्वास्थ्य में सुधार नहीं होने पर उन्हें बेहतर उपचार के लिए रायपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।

शिक्षा जगत में अपूरणीय क्षति
श्री विनोद देवांगन ने अपने शिक्षकीय जीवन में सैकड़ों विद्यार्थियों के भविष्य को संवारने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। वे केवल एक शिक्षक ही नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, अनुशासनप्रिय व्यक्तित्व और समाजसेवी के रूप में भी जाने जाते थे। अपने सरल स्वभाव और मिलनसार व्यवहार के चलते उन्होंने समाज में विशेष सम्मान अर्जित किया था।
उनके निधन की खबर मिलते ही शिक्षा जगत, विद्यार्थियों, सहयोगी शिक्षकों, शुभचिंतकों और नगर के गणमान्य नागरिकों में शोक व्याप्त हो गया। उनके निधन को नगर एवं शिक्षा जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति माना जा रहा है।
श्री विनोद देवांगन, श्री उमाशंकर देवांगन गुरुजी एवं श्री राजू देवांगन गुरुजी के छोटे भाई थे। उनके निधन से परिवार एवं परिचितों में गहरा दुःख है।
दोपहर 2:30 बजे होगा अंतिम संस्कार
प्राप्त जानकारी के अनुसार, श्री विनोद देवांगन का अंतिम संस्कार दोपहर 2:30 बजे सामाजिक मुक्तिधाम, रावणभाटा में किया जाएगा।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें।

The News Related To The News Engaged In The Cg Samachar News Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
