मुंगेली व्यापार मेला मुंगेली जिले की पहचान- उपमुख्यमंत्री अरूण साव,,कला,शिक्षा,खेल साहित्य औऱ सेवा के लिए के कार्य करने वाले हुए सम्मानित,,


मुंगेली व्यापार मेला मुंगेली जिले की पहचान- उपमुख्यमंत्री अरूण साव,,कला,शिक्षा,खेल साहित्य औऱ सेवा के लिए के कार्य करने वाले हुए सम्मानित,,
नीलकमल सिंह ठाकुर
मुंगेली व्यापार मेला धीरे-धीरे अपने एक दशक को पूरा करके 11 वें वर्ष में पहुंच गया। विगत 10 वर्षों में मुंगेली व्यापार मेला ने क्षेत्र में अपनी नई पहचान स्थापित किया है। उद्योग और व्यापार के साथ-साथ कला और संस्कृति के क्षेत्र में टीम ने अनुकरणीय कार्य किया है । मुंगेली व्यापार मेला का नया स्वरूप में देखने को मिल रहा है । व्यवस्था, साज-सज्जा और कार्यक्रम को देखें तो निरंतर उत्तरोत्तर नवीन बदलाव के साथ प्रस्तुत किया जा रहा है ।

पहले दिन कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां वीणापाणी, विघ्नहर्ता गणेश जी व छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र में दीप प्रज्वलन के साथ हुआ । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरूण साव ने अपने उद्बोधनन में कहा – मुंगेली की मिट्टी का संस्कार मेरे साथ हमेशा रहा । 1990 में समाज सेवा और नगर विकास के लिए जो बीजारोपण किया था, स्टार्स ऑफ टुमारो की टीम आज उसी तरह उर्जा के साथ कार्य कर रही है । स्टार्स ऑफ टुमारो की टीम की सहजता और सेवा भाव ने मुझे बहुत प्रभावित किया है । इतने बड़े आयोजन को करना हिम्मत का काम है । इस भव्य आयोजन के लिए मैं स्टार्स ऑफ टुमारो की पूरी टीम को बहुत बहुत बधाई देता हूं । कार्यक्रम में उपस्थित जिला पंचायत मुंगेली के अध्यक्ष श्रीकांत पाण्डेय ने कहा- मुंगेली व्यापार मेला नगर की पहचान है । मुंगेली में यह एक त्यौहार का रूप ले लिया है । मैं इस आयोजन के लिए स्टार्स ऑफ टुमारो को बधाई देता हूं ।

कार्यक्रम में स्टार्स आफ टुमारो के सचिव विनोद यादव ने जन्मदिन की बधाई देते हुए स्वागत भाषण दिया । कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए रामपाल सिंह ने कहा – मुंगेली व्यापार मेला स्टार्स ऑफ टुमारो का मेला नहीं बल्कि पूरे शहर का है । इसमें आप सबका सहयोग है और अपेक्षा है अपना सहयोग करते हैं । आप सभी का इस आयोजन में हार्दिक अभिनंदन है । मुंगेली व्यापार मेला लघु कुटीर उद्योग को बढ़ावा देने का एक उद्देश्य है । हम स्थानीय प्रतिभाओं को अवसर देने के उद्देश्य से विद्यालयीन व महाविद्यालयीन छात्रों के साथ साथ नगर के नव प्रतिभा को मुंगेली गाट टैलेंट, साहित्य , मेहंदी, चित्रकला आदि प्रतियोगिता के माध्यम से शहर व प्रदेश के सामने लाना चाहते हैं ।

कार्यक्रम का संचालन सहसंयोजक रामशरण यादव ने किया । आभार प्रदर्शन टीम स्टार्स के अध्यक्ष महावीर सिंह ने किया । अतिथि उद्बोधन और संबोधन के पश्चात छत्तीसगढ़ी लोककला मंच अंजोर की सुप्रसिद्ध गायिका गरिमा व स्वर्णा दिवाकर की प्रस्तुति हुई । छत्तीसगढ़ की पारंपरिक गीतों पर लोग देर रात तक झूमते रहे ।

28 नवंबर (शनिवार) को दोपहर 2:00 बजे दीपावली स्पेशल थीम पर रंगोली प्रतियोगिता, शाम 6:00 समूह नृत्य धार्मिक गीतों पर संपन्न होगा । छत्तीसगढ़ी लोक कला मंच सोनहा माटी के सुप्रसिद्ध गायक भूपेंद्र जायसवाल की प्रस्तुति रात्रि 9:00 बजे होगी । आयोजन को सफल बनाने में सँस्था के संयोजक रामपाल सिंह, सहसयोंजक रामशरण यादव, अध्यक्ष महावीर सिंह, सचिव विनोद यादव, कोषाध्यक्ष धनराज परिहार, दिनेश गोयल, सतपाल मक्कड़, गोखलेश सिंह, विकास जैन, देवेंद्र परिहार, दीपक जैन, रणवीर सिंह, श्रेणिक पारेख, नीलेश केशरवानी, आशीष सोनी, अनुराग सिंह, सूरज मंगलानी, गिरीश सुथार, मुकेश पांडेय, सुनील वाधवानी, अनीश जैन, देवशंकर श्रीवास्तव, गौरव जैन, कोमल चौबे, धीरज जैन, नागेश साहू, संदीप सिंह, पप्पू शर्मा, राहुल मल्लाह, पवन यादव, श्रेयांश बैद, आर्या सिंह, वासु पांडेय, आशीष सिंह, अजय चंद्राकर, राहुल साहू, वैभव ताम्रकार, रॉकी सलूजा, देवेंद्र गहरवार, दिलबाग सिंह, रवि साहू, चित्रकान्त सिंह, श्रीओम सिंह, रघुराज सिंह, सुरेश यादव, परमेश्वर देवांगन, संतोष जांगड़े अमित साहू सहित सँस्था के सभी सदस्य सक्रियता के साथ लगे हुवे है।

The News Related To The News Engaged In The Cg Samachar News Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
