मुंगेली व्यापार मेला के तीसरे दिन शामिल होंगे केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, शाम 5 बजे होगी समूह नृत्य प्रतियोगिता,,

मुंगेली व्यापार मेला के तीसरे दिन शामिल होंगे केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, शाम 5 बजे होगी समूह नृत्य प्रतियोगिता,,
नीलकमल सिंह ठाकुर
मुंगेली- मुंगेली व्यापार मेला के तीसरे दिन केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू शामिल होंगे। उनके आगमन को लेकर आयोजन समिति में विशेष उत्साह है। स्टार्स ऑफ टुमारो संस्था के संयोजक रामपाल सिंह ने बताया कि केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू का मंच पर स्वागत एवं उद्बोधन होगा। इसके पश्चात शाम 5 बजे समूह नृत्य (सीनियर) प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।

रामपाल सिंह ने बताया कि केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू का मुंगेली व्यापार मेला से विशेष लगाव रहा है। वे प्रतिवर्ष इस आयोजन में अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हैं। इस बार भी अत्यंत व्यस्त कार्यक्रम के बावजूद वे मेले में शामिल होने पहुंचेंगे। कार्यक्रम में सहभागिता के बाद वे तत्काल रायपुर से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
दोपहर 2 बजे होगी चित्रकला प्रतियोगिता
व्यापार मेला के तीसरे दिन दोपहर 2 बजे चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी, जिसमें लगभग 38 प्रतिभागियों ने पंजीयन कराया है। वहीं शाम 5 बजे होने वाली समूह नृत्य (सीनियर) प्रतियोगिता को लेकर प्रतिभागियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। यह प्रतियोगिता प्रतिवर्ष आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहती है, जिसमें महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं अपनी प्रतिभा और कला का शानदार प्रदर्शन करते हैं।
आयोजन को सफल बनाने के लिए संस्था के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य पूरी तन्मयता और सक्रियता से जुटे हुए हैं।

आयोजन में इनकी है सक्रिय भूमिका
व्यापार मेला के सफल आयोजन में संस्था के संयोजक रामपाल सिंह, सहसंयोजक रामशरण यादव, अध्यक्ष महावीर सिंह, सचिव विनोद यादव, कोषाध्यक्ष धनराज परिहार सहित दिनेश गोयल, सतपाल मक्कड़, गोखलेश सिंह, विकास जैन, देवेंद्र परिहार, दीपक जैन, रणवीर सिंह, श्रेणिक पारेख, नीलेश केशरवानी, आशीष सोनी, अनुराग सिंह, सूरज मंगलानी, गिरीश सुथार, मुकेश पांडेय, सुनील वाधवानी, अनीश जैन, देवशंकर श्रीवास्तव, गौरव जैन, कोमल चौबे, धीरज जैन, नागेश साहू, संदीप सिंह, पप्पू शर्मा, राहुल मल्लाह, पवन यादव, श्रेयांश बैद, आर्या सिंह, वासु पांडेय, आशीष सिंह, अजय चंद्राकर, राहुल साहू, वैभव ताम्रकार, रॉकी सलूजा, देवेंद्र गहरवार, दिलबाग सिंह, रवि साहू, चित्रकान्त सिंह, श्रीओम सिंह, रघुराज सिंह, सुरेश यादव, परमेश्वर देवांगन, संतोष जांगड़े एवं अमित साहू सहित संस्था के सभी सदस्य सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

The News Related To The News Engaged In The Cg Samachar News Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
