भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर जिला भाजपा कार्यालय में पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया.,


भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर जिला भाजपा कार्यालय में पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया.,
नीलकमल सिंह ठाकुर
मुंगेली- भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती एवं जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर जिला भाजपा कार्यालय अटल परिसर, मुंगेली में भगवान बिरसा मुंडा जी के जयंती के अवसर पर उनके छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उपस्थित भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।
इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा पदाधिकारियों ने भगवान बिरसा मुंडा जी के जीवन, संघर्ष, त्याग एवं देश की स्वतंत्रता और जनजातीय समाज के अधिकारों के लिए उनके योगदान को स्मरण किया।

कार्यक्रम में जिला भाजपा अध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शैलेष पाठक, गिरीश शुक्ला, तरुण खांडेकर, शिव प्रताप सिंह, मिट्ठूलाल यादव,रामशरण यादव, कोटू दादवानी, राजीव श्रीवास,डॉ. लेखू साहू, राजेश्वर सिंह टंडन एवं दीपक सोनकर सहित अन्य उपस्थित रहे।

The News Related To The News Engaged In The Cg Samachar News Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
