November 29, 2026

पत्नी की हत्या के मामले में पति को आजीवन कारावास, सत्र न्यायालय मुंगेली ने सुनाई सजा,,

0
IMG-20261127-WA0010

पत्नी की हत्या के मामले में पति को आजीवन कारावास, सत्र न्यायालय मुंगेली ने सुनाई सजा,,

नीलकमल सिंह ठाकुर

मुंगेली- पत्नी की हत्या के गंभीर मामले में सत्र न्यायालय मुंगेली ने आरोपी पति को दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास एवं अर्थदंड से दंडित किया है। यह फैसला सत्र न्यायाधीश एवं पीठासीन अधिकारी श्रीमती गिरिजा देवी मरावी की अदालत ने सुनाया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, चौकी खुड़िया, थाना लोरमी के अपराध क्रमांक 37/2025 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) में दर्ज मामले के सत्र प्रकरण क्रमांक 8/2025 में आरोपी तितरु बैगा (45 वर्ष), पिता स्वर्गीय वीर सिंह बैगा, निवासी ग्राम औरपानी, चौकी खुड़िया, थाना लोरमी को दोषसिद्ध किया गया है।

अभियोजन के अनुसार, आरोपी ने अपनी पत्नी जूगरी बाई बैगा द्वारा खाना देर से बनाने की बात को लेकर विवाद किया। इसी दौरान उसने खाना बनाने वाले चूल्हे से जलती हुई लकड़ी की अंगीठी निकालकर पत्नी पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मृत्यु हो गई। घटना के बाद आरोपी ने मृतिका को खटिया पर सुला दिया था।

मामले की रिपोर्ट मृतिका के पुत्र द्वारा पुलिस में दर्ज कराई गई थी। बताया गया कि रिपोर्ट के बाद आरोपी स्वयं को बसूला से चोट पहुंचाने लगा था। आरोपी 25 जनवरी 2025 से विचारण की अवधि तक जेल में निरुद्ध था।

15 गवाहों के बयान और एफएसएल रिपोर्ट बनी अहम कड़ी

अभियोजन पक्ष ने मामले को प्रमाणित करने के लिए न्यायालय के समक्ष कुल 15 गवाहों का परीक्षण कराया। इसके अलावा वैज्ञानिक प्रयोगशाला (FSL) की रिपोर्ट में जब्त लकड़ी की अंगीठी, आरोपी के जर्सी तथा घटनास्थल पर मानव रक्त पाए जाने की पुष्टि हुई। इन साक्ष्यों को प्रकरण में महत्वपूर्ण माना गया।

न्यायालय ने प्रस्तुत साक्ष्यों एवं गवाहों के बयानों के आधार पर आरोपी तितरु बैगा को दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास एवं अर्थदंड से दंडित किया।

मामले में अभियोजन की ओर से लोक अभियोजक रजनीकांत सिंह ठाकुर ने प्रभावी पैरवी की, जबकि संपूर्ण प्रकरण का अनुसंधान उप निरीक्षक सत्येंद्रपुरी गोस्वामी द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed