November 29, 2026

विजयादशमी पर दीपक सिंह ठाकुर ने दी शुभकामनाएं, सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना,,

0
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-7.16.35-AM

विजयादशमी पर दीपक सिंह ठाकुर ने दी शुभकामनाएं, सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना

नीलकमल सिंह ठाकुर

मुंगेली- विजयादशमी के पावन पर्व पर आदि ट्रेडमार्ट प्रा. लि. के दीपक सिंह ठाकुर ने जिलेवासियों एवं समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस पावन अवसर पर सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

दीपक सिंह ठाकुर ने कहा कि विजयादशमी का पर्व बुराई पर अच्छाई, अधर्म पर धर्म और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है। यह पर्व हमें जीवन में सत्य, न्याय और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। भगवान श्रीराम के आदर्शों से प्रेरणा लेते हुए हमें अपने जीवन में सकारात्मकता, नैतिकता और सामाजिक सद्भाव को अपनाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि दशहरा केवल उत्सव मनाने का अवसर नहीं, बल्कि अपने भीतर की बुराइयों, अहंकार और नकारात्मक विचारों को समाप्त कर अच्छे विचारों को अपनाने का भी संदेश देता है। यह पर्व समाज में आपसी प्रेम, भाईचारे और एकता की भावना को मजबूत करने की प्रेरणा देता है।

उन्होंने समस्त जिलेवासियों को विजयादशमी की हार्दिक बधाई देते हुए सभी के उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की।

दीपक सिंह ठाकुर ने कामना की कि विजयादशमी का यह पावन पर्व सभी के जीवन में नई ऊर्जा, नई उमंग और सफलता लेकर आए। प्रत्येक परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहे तथा समाज में शांति, सद्भाव और खुशहाली का वातावरण स्थापित हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed