November 29, 2026

शिक्षक पर ₹14.40 लाख की जबरन वसूली का आरोप, FIR दर्ज,स्कूल को बदनाम करने की धमकी देकर रकम लेने की शिकायत,,

0
IMG_20261125_145106

शिक्षक पर ₹14.40 लाख की जबरन वसूली का आरोप, FIR दर्ज,स्कूल को बदनाम करने की धमकी देकर रकम लेने की शिकायत,,

जगदलपुर। सेंट जेवियर स्कूल के पूर्व शिक्षक और उपलब्ध जानकारी के अनुसार वर्तमान में आत्मानंद स्कूल, विश्रामपुरी, जिला कोंडागांव में कार्यरत अमित शर्मा के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने जबरन वसूली के आरोप में बीएनएस की धारा 308(2) के तहत FIR दर्ज की है।

शिकायतकर्ता का आरोप है कि अमित शर्मा ने वेतन और अन्य बकाया मदों के नाम पर करीब ₹15 लाख की मांग करते हुए स्कूल को बदनाम करने की धमकियां दीं। शिकायत के मुताबिक, लगातार दबाव के चलते अलग-अलग माध्यमों से कुल ₹14 लाख 40 हजार 979 रुपये का भुगतान किया गया।

शिकायत में मांग और धमकियों से जुड़े व्हाट्सएप संदेशों तथा भुगतान संबंधी रिकॉर्ड का उल्लेख है। पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed