ग्राम पंचायत बरछा मे बड़ा फैसला: अब नहीं बिकेंगे डिस्पोजल गिलास और पानी पाउच,शराब पीने पर लगेगा जुर्माना,,

ग्राम पंचायत बरछा मे बड़ा फैसला: अब नहीं बिकेंगे डिस्पोजल गिलास और पानी पाउच, शराब पीने पर लगेगा जुर्माना,,
नीलकमल सिंह ठाकुर
मुंगेली – ग्राम पंचायत बरछा में स्वच्छता और सामाजिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। पंचायत की बैठक में गांव में डिस्पोजल गिलास और पानी पाउच की बिक्री पर रोक लगाने के साथ ही गांव की सीमा के भीतर शराब पीने पर जुर्माना लगाने का फैसला किया गया है।बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार, गांव की सीमा के भीतर यदि कोई व्यक्ति शराब पीते हुए पाया जाता है, तो उस पर पहली बार 1,000 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। वहीं, दोबारा नियम का उल्लंघन करने पर 3,000 रुपये का जुर्माना देने का निर्णय लिया गया है। ये नियम गांव के निवासियों के साथ-साथ बाहरी लोगों पर भी लागू होंगे।

चखना सेंटर और ढाबा संचालकों को भी नियमों का पालन करने के निर्देश
पंचायत की बैठक में गांव में संचालित चखना सेंटरों और ढाबों को भी इन नियमों का कड़ाई से पालन करने की बात कही गई। पंचायत का उद्देश्य गांव में असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाना और शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखना है।
इसके अलावा, गांव में किसी भी असामाजिक तत्व की गतिविधि दिखाई देने पर तत्काल पुलिस सहायता नंबर डायल 112 पर सूचना देने की अपील की गई है।
बैठक में ये लोग रहे उपस्थित
बैठक में ग्राम पंचायत बरछा के सरपंच प्रतिनिधि ज्ञान गेंदले, गांव के मुखिया विजय बंधे, बादल पात्रे, उपसरपंच देवी साहू, मुरीत साहू, गनपत साहू, तनिष कुर्रे, अनिल बंजारे, धनसाय गेंदले, दुर्गेश साहू, भाऊ राम, संदीप बघेल, दिलीप गेंदले, संजू गेंदले, कार्तिक साहू, संजू साहू, रामलखन, तुलसी साहू सहित सभी पंच और बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।
ग्राम पंचायत बरछा के इस निर्णय को गांव में स्वच्छता बनाए रखने और सामाजिक अनुशासन को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है।

The News Related To The News Engaged In The Cg Samachar News Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
